PM Kisan 22th Installment Date Out 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को तीन किस्तों में कुल ₹6000 की सहायता राशि प्रदान करती है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त जारी की गई थी, जिसके बाद अब सभी लाभार्थी किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
21वीं किस्त जारी होने के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि अगली किस्त कब किसानों के खाते में भेजी जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और पिछले वर्षों के भुगतान पैटर्न को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में जारी की जा सकती है। कई जानकारों का मानना है कि सरकार यह राशि फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर सकती है।
हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन किसान लगातार अपने स्टेटस और अपडेट चेक कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे अपने सभी दस्तावेज और e-KYC प्रक्रिया समय पर पूरी रखें, ताकि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में पहुंच सके। इस लेख में हम आपको 22वीं किस्त की संभावित तारीख, पात्रता, जरूरी अपडेट और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं।
PM Kisan 22th Installment Date Out 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 22th Installment Date Out 2026 |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| मिलने वाली राशि | ₹2000 (प्रति किस्त) |
| लाभार्थी किसान | लगभग 9 करोड़ |
| पिछली किस्त जारी | 19 नवंबर 2025 |
| पेमेंट मोड | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| स्टेटस चेक मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22th Installment Date Out 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को हर चार महीने में आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद अब किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो सरकार आमतौर पर फरवरी, जून और अक्टूबर के आसपास किस्त जारी करती है। इसी पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त फरवरी 2026 के अंत या मार्च 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। इस बार भी करीब 9 करोड़ किसानों को ₹2000 की सहायता राशि मिलने की उम्मीद है।
सरकार यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT प्रणाली के माध्यम से भेजती है ताकि भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC या बैंक डिटेल अपडेट नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। सही जानकारी होने पर ही किस्त की राशि समय पर खाते में ट्रांसफर होती है।
22वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी चर्चा चल रही है कि 22वीं किस्त के साथ किसानों को ₹4000 तक की राशि मिल सकती है। ऐसा तब संभव होता है जब किसी किसान को पिछली किस्त किसी कारणवश नहीं मिल पाई हो और वह लंबित भुगतान अगले ट्रांजैक्शन के साथ भेज दिया जाए।
हालांकि सामान्य तौर पर पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त में ₹2000 ही दिए जाते हैं। यदि किसी लाभार्थी की पिछली किस्त रुकी हुई है और बाद में मंजूर हो जाती है, तो सरकार दोनों किस्तों का पैसा एक साथ भेज सकती है। इसलिए कुछ किसानों के खाते में ₹4000 तक की राशि आने की संभावना भी रहती है।
पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
PM Kisan Yojana की अगली किस्त समय पर पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे कर लेने चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया e-KYC है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लाभार्थियों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए किसान को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करना है और OTP के माध्यम से e-KYC पूरा करना है। इसके साथ ही बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी है।
यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या DBT एक्टिव नहीं है, तो भुगतान ट्रांसफर होने में समस्या आ सकती है। किसान को अपने बैंक में जाकर खाता आधार से लिंक करवाना है और DBT सेवा चालू करवाना है। इसके अलावा किसान को यह भी सुनिश्चित करना है कि आवेदन में दर्ज नाम, आधार नंबर और बैंक डिटेल एक जैसी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी होने पर किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान 22वीं क़िस्त के लिए पात्रता
- किसान भारत का स्थायी नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- आवेदन में किसान की भूमि संबंधी जानकारी राज्य सरकार के रिकॉर्ड में सत्यापित होनी जरूरी होती है।
- जिन परिवारों का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या संवैधानिक पद पर कार्यरत है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाता।
- आयकर दाता किसान परिवारों को भी योजना से बाहर रखा गया है क्योंकि यह योजना मुख्य रूप से छोटे और मध्यम किसानों के लिए बनाई गई है।
- लाभार्थी के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT सुविधा उपलब्ध हो ताकि राशि सीधे ट्रांसफर की जा सके।
- आधार कार्ड, बैंक खाता और आवेदन में दर्ज नाम की जानकारी पूरी तरह समान होनी चाहिए।
- सभी किसानों के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा अगली किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।
PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?
अगर किसान अपनी 22वीं किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं तो यह प्रक्रिया ऑनलाइन बहुत आसान है। सबसे पहले किसान को पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वेबसाइट के होमपेज पर Beneficiary Status या Know Your Payment वाला विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प को चुनना है।
इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें किसान को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। सभी जानकारी सही तरीके से भरना है और आगे बढ़ना है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा, उस OTP को दर्ज करना है और सबमिट करना है।
सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर किसान का पूरा विवरण दिखाई देने लगता है जिसमें किस्त से जुड़ी जानकारी भी होती है। यहां यह देखना संभव होता है कि भुगतान जारी हुआ है या अभी प्रक्रिया में है। इस तरीके से किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपनी किस्त की जानकारी चेक करना है।
22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी 22वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं आया है तो किसान को सबसे पहले अपनी e-KYC और बैंक डिटेल की जांच करनी चाहिए। कई बार आधार और बैंक खाते की जानकारी सही नहीं होने के कारण भुगतान अटक जाता है।
किसान को अपने नजदीकी CSC सेंटर या बैंक शाखा में जाकर यह जांच करवानी चाहिए कि खाता आधार से लिंक है या नहीं और DBT सेवा सक्रिय है या नहीं। इसके अलावा भूमि रिकॉर्ड या आवेदन की जानकारी गलत होने पर भी भुगतान रुक सकता है, ऐसे में स्थानीय राजस्व कार्यालय में जानकारी अपडेट करवाना जरूरी होता है।
यदि सभी जानकारी सही होने के बाद भी समस्या बनी रहती है तो किसान सीधे पीएम किसान हेल्पलाइन से संपर्क करना है। इसके लिए PM-Kisan Toll Free Number 155261 या 1800-11-5526 पर कॉल करना है। इसके अलावा 011-23381092 नंबर पर भी सहायता मिलती है। किसान चाहें तो pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेजकर भी अपनी समस्या बताना है और समाधान प्राप्त करना है।